{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा के 582 गांवों में बनेंगे विलेज नॉलेज सेंटर, 514 करोड़ होंगें खर्च 

 

HARYANA NEWS , HARYANA LINE:  हरियाणा के लोगों के लिए इस वक्त बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की हरियाणा के गांव में अब ग्रामीणों को कई सरकारी सुविधाएं एक ही जगह मिल सकेंगी। 

582 गांवों में विलेज नॉलेज सेंटर

अधिक जानकारी के लिए बता दे की राज्य सरकार नाबार्ड के सहयोग से प्रदेश के 582 गांवों में विलेज नॉलेज सेंटर बनाने जा रही है। इन केंद्रों के निर्माण पर कल 514.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रत्येक केंद्र पर करीब 88.33 लाख रुपये की लागत आएगी।

बैठक में लिया फेंसला 

 सैनी ने बुधवार को राज्य वित्त समिति की बैठक में योजना को जल्द वित्तीय गति देने के निर्देश दिए।

विलेज मॉलेज सेंटर को गांव में एक ही स्थान पर कई सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां विकास एवं पंचायत विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी उपलब्ध रहेंगे।

 बैठक कक्ष, सरपंच कायर्यालय, सीएससी कक्ष, डिजिटल पुस्तकालय और देखभालकर्ता कक्ष जैसी सुविधाएं होंगी। 

मख्यमंत्री ने प्रत्येक केंद्र में चबूतरे के साथ एक छायादार पेड़ लगाने के निर्देश भी दिए। 

उन्होंने कहा कि गांवों में पेड़ और चबूतरा हमेशा से लोगों के बैठने, बातचीत और मेल-जोल का हिस्सा रहे है। 

इसलिए इन केंद्रों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र भी बनाया जाएगा।

 सीएम ने गांवों की बुनियादी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।