नीतीश कुमार फिर करेंगे खेला? कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता के बयान ने बढ़ाई हलचल, जानिए क्या है मामला
Nitish Kumar: बिहार के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार अपने राजनीतिक कैरियर के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। नीतीश कुमार ने कई बार कई पार्टियों का साथ छोड़ा है और एक बार फिर से नीतीश कुमार के खेल करने की चर्चा सामने आ रही है।
बिहार चुनाव से पहले नितेश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल का साथ छोड़कर NDA का हाथ थाम लिया था लेकिन एक बार फिर से नीतीश कुमार के अलग होने की खबरें चर्चा में बनी हुई है। तो आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
INDIA गठबंधन ने किया बड़ा दावा
आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक हो रही है जिसमें कई पार्टी शामिल हुए हैं और इस दौरान नीतीश कुमार को लेकर भी चर्चा हुई है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी और सहयोगियों को नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन से बाहर नहीं जाने देना चाहिए था।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार का तो जाना तय था और अच्छा हुआ कि वह समय से चले गए वहीं कुछ पार्टियों का कहना है कि नीतीश कुमार को अपने साथ मिला लेना चाहिए।
कुछ नेताओं का कहना है कि अगर नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के साथ रहते तो इंडिया गठबंधन की स्थिति कुछ और होती। ऐसी भेजिए चर्चा भी सामने आई है कि एक बार फिर से इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार की वापसी हो सकती है क्या? हालांकि एनडीए के द्वारा इस पर किसी भी तरह का बयान नहीं दिया गया है।