8th Pay Comission Update: कब से लागू होगा आठवां वेतन आयोग, कितनी बढ़ सकती है सैलरी? यहां देखें नया अपडेट
8th Pay Comission Update: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारी बेसब्री से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक आठवी वेतन आयोग के लागू होने की आधिकारिक तिथि सामने नहीं आई है। वेतन आयोग के लागू होने के बाद सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
पिछले साल नवंबर 2025 में केंद्र सरकार के द्वारा वेतन आयोग के टर्म आफ रेफरेंस को मंजूरी मिली थी और चेयरपर्सन्स और सदस्यों की नियुक्ति पर औपचारिक मोहर लग गई थी। अब आयोग संबंधित मंत्रालय और विभिन्न कर्मचारी संगठनों से परामर्श करके सिफारिश को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
सरकार के द्वारा पैनल को रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है कर्मचारियों की परेशानियां भी बढ़ रही है।
कर्मचारियों को उम्मीद थी कि जनवरी 2026 में आठवां वेतन आयोग लागू हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आठवें वेतन आयोग में जितना फिटमेंट फैक्टर होगा सैलरी में भी उतना ही बढ़ोतरी देखने को मिलेगा। सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था जिससे न्यूनतम वेतन ₹7000 से बढ़कर ₹18000 हो गया था। कागजों में वेतन वृद्धि 157 दिखती है लेकिन वास्तव में वृद्धि लगभग 14 परसेंट ही रही है।
कर्मचारी संगठनों के द्वारा आठवी वेतन आयोग के अंतर्गत फिटमेंट फैक्टर 3% से अधिक रखने की मांग की गई है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगा।
कब से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
आठवें वेतन आयोग के लिए ग्राउंड वर्क जारी है और उम्मीद है कि 2027 की शुरुआत में ही आठवां वेतन आयोग लागू कर दिया जाए लेकिन अभी सरकार के द्वारा इसको लेकर किसी भी तरह की घोषणा नहीं की गई है।