{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Silver Price Update: ऑल टाइम हाई का स्तर छूने के बाद धड़ाम हुई चांदी, 8% गिर गए धाम 

चांदी की कीमतों के लिए आज का दिन जबरदस्त उथल-पुथल वाला रहा। आज 29 दिसंबर सोमवार को चांदी की कीमतों ने बड़ी बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई का स्टार बनाया था। चांदी के दाम आज बढ़ोतरी के साथ ढाई लाख पर पहुंच गए थे। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी आज बढ़त के साथ 2.39 लाख रुपए पर खुलने के बाद 2.54 लाख रुपए के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई।
 

Silver Rate Today: चांदी की कीमतों के लिए आज का दिन जबरदस्त उथल-पुथल वाला रहा। आज 29 दिसंबर सोमवार को चांदी की कीमतों ने बड़ी बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई का स्टार बनाया था। चांदी के दाम आज बढ़ोतरी के साथ ढाई लाख पर पहुंच गए थे। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी आज बढ़त के साथ 2.39 लाख रुपए पर खुलने के बाद 2.54 लाख रुपए के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई। लेकिन शाम होते-होते चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार चांदी की कीमतें आज 8% के गिरावट के साथ 21000 रुपए सस्ती होकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई हैं।

रूस यूक्रेन के बीच युद्ध शांति को माना जा रहा है मुख्य वजह 

चांदी की कीमतों में हुई आज बड़ी गिरावट के पीछे रस और यूक्रेन के बीच होने जा रही युद्ध संधि को माना जा रहा है। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज घोषणा करते हुए कहा था कि वे और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की दोनों युद्ध खत्म करने हेतु एक शांति समझौते के काफी करीब पहुंच गए हैं। रूस और यूक्रेन के बीच होने जा रहा शांति समझौता चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे बड़ी वजह बन जा रहा है। युद्ध खत्म होने की सुगबुगाहट से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर चांदी से अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।