{"vars":{"id": "114287:4880"}}

LPG Crisis के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब इन उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, आदेश जारी

 

LPG Crisis: खाड़ी देश में युद्ध के वजह से पूरी दुनिया में एलपीजी गैस सिलेंडर और तेल की कमी हो गई है। भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के वजह से हाहाकार मचा हुआ है। सरकार के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। अब सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर एक और बड़ा फैसला लिया है।

 

 इन लोगों को नहीं मिलेगा एलपीजी गैस सिलेंडर

 

सरकार के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर के नियमों को और ज्यादा सख्त बना दिया गया।जिन लोगों ने 9 महीने से एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं लिया है उन्हें एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा और इन लोगों की कनेक्शन को भी बंद कर दिया जाएगा। इन लोगों को अगर दोबारा एलपीजी गैस सिलेंडर लेना है तो फिर से केवाईसी करनी होगी। केवाईसी के बाद ही बुकिंग दोबारा हो पाएगा।

 

 क्यों लिया गया यह फैसला 

 सरकार के द्वारा यह फैसला इसलिए लिया गया है कि ज्यादातर पीएनजी धारक है जो गैस की कमी के बीच बुकिंग कर रहे हैं। अगर आपको एलपीजी गैस सिलेंडर चाहिए तो आपको पीएनजी कनेक्शन को छोड़ना होगा।

 अनावश्यक बुकिंग से देश में परेशानियां बढ़ रही है। सरकार के द्वारा अपील किया गया है कि अगर आपके पास पीएनजी गैस कनेक्शन है तो आप एलपीजी गैस सिलेंडर बुक ना करें। अगर आपको एलपीजी गैस सिलेंडर चाहिए तो पीएनजी गैस कनेक्शन छोड़ दें।