Bank FD Rates: सीनियर सिटीजंस की हुई चांदी! ये बैंक 3 साल की FD पर दे रहे हैं काफी अच्छा रिटर्न, देखें
Mar 5, 2026, 17:50 IST
Bank FD Rates: बुजुर्ग ज्यादातर FD में निवेश करना चाहते हैं। आप अगर सीनियर सिटीजन है और अपनी जमा पूंजी पर अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। कई बैंक 3 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8% से अधिक का ब्याज दे रहे हैं।
ये बैंक दे रहे हैं काफी अच्छा ब्याज
आप अगर ब्याज के मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं तो कई स्मॉल फाइनेंस बैंक आपको बहुत अच्छा ब्याज दे रहे हैं। 3 साल के फिक्स डिपॉजिट पर आपको काफी अच्छा रिटर्न मिलेगा।
- उत्कर्ष और जन स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे ज्यादा 8.00% ब्याज।
- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक शानदार 7.70% का रिटर्न।
- AU और इक्विटास बैंक 7.50% से 7.60% के बीच ब्याज।
- सूर्योदय और शिवालिक बैंक भी 7.25% से ऊपर का ऑफर दे रहे हैं।
प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंकों का मुकाबला
प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी काफी अच्छा ब्याज दे रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर के कई ऐसे बैंक है जो 3 साल के अवधि पर भी अच्छा ब्याज दे रहे हैं अगर आप यहां पैसा लगाते हैं तो मालामाल बन सकते हैं।
- YES Bank वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% तक ब्याज दे रहा है।
- RBL और बंधन बैंक यहां आपको 7.70% तक का फायदा मिल सकता है।
- DCB Bank 7.65% की दर से ब्याज की पेशकश।
- ICICI और Axis Bank यहां निवेश करने पर 7.1% से 7.2% के बीच रिटर्न मिलेगा।
सरकारी बैंकों में कितनी है कमाई
कई सरकारी बैंक है जो काफी अच्छा ब्याज दे रहे हैं और यहां पैसा लगाकर आप मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।
- पंजाब एंड सिंद बैंक 7.5% का ब्याज
- बैंक ऑफ़ इंडिया 7.2% का ब्याज।
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 7.05 परसेंट का ब्याज।
- बैंक ऑफ़ बड़ोदा और केनरा बैंक 7% का ब्याज।