{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Bank Holidays : कल भारत के इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्ट वरना बढ़ेगी परेशानी 

 

Bank Holidays: अगर आप कल बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। कल भारत के कुछ राज्यों में बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है ऐसे में आपको छुट्टियों की लिस्ट चेक करके ही बैंक जाना चाहिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के कैलेंडर के अनुसार कल 23 सितंबर को जम्मू कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे हालांकि जम्मू कश्मीर के अलावा अन्य राज्यों में बैंकों में छुट्टी नहीं घोषित की गई है।

 जम्मू कश्मीर में क्यों बंद रहेंगे बैंक?

 कल जम्मू कश्मीर में राजा हरि सिंह की जयंती मनाई जाएगी इस अवसर पर बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है। आपको बता दे कि कल केवल बैंक ही नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर में स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी घोषित की गई है।

 कल महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के अवसर पर जम्मू कश्मीर में केवल सरकारी ही नहीं बल्कि सभी प्राइवेट बैंकों में भी छुट्टी ह।

 ऑनलाइन कामों पर नहीं पड़ेगा असर 

 हालांकि अगर आप ऑनलाइन काम करना चाहते हैं जैसे कि यूपीआई के माध्यम से पैसे भेजना चाहते हैं तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी इसके साथ ही साथ आप एटीएम के माध्यम से भी पैसा निकाल सकते हैं लेकिन अगर बैंक के ब्रांच में जाकर कल कोई काम करवाना चाहते हैं तो कल जम्मू कश्मीर में बैंकों में कोई काम नहीं होगा। जम्मू कश्मीर के अलावा भारत के बाकी राज्यों में कल बैंकों में छुट्टियां नहीं है बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।