Bank Holidays: बैंक जाने की है तैयारी तो देख ले छुट्टियों की लिस्ट, 17 से 25 सितंबर तक बंद रहेंगे BANK
Bank Holidays: आप अगर इस हफ्ते बैंकों से जुड़ा कोई काम निपटाना चाहते हैं तो एक बार बैंक जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लीजिए। 17 से 20 सितंबर तक अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन पर बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि आपको ध्यान रखना होगा की छुट्टियां पूरे भारत में एक साथ लागू नहीं होगी। अलग-अलग राज्य में अलग-अलग क्षेत्रीय त्योहारों को लेकर बैंकों में छुट्टियां रहने वाली है।
आरबीआई के ऑफिसियल वेबसाइट के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया एचडीएफसी बैंक सहित सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों का कामकाज प्रभावित होगा। तो आईए देखते हैं कब-कब बैंकों में रहने वाली है छुट्टियां...
17 से 27 सितंबर तक बैंकों में छुट्टियां
- 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा को लेकर बैंक बंद रहेंगे हालांकि यह छुट्टी मुख्य रूप से यूपी बिहार के बैंकों में रह सकती है।
- 18 सितंबर को यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के अवसर पर शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
- 20 सितंबर को रविवार है इस वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
- 21 सितंबर को श्रीमंत शंकर देव का जन्मोत्सव है और श्री नारायण गुरु समाधि के अवसर पर गुवाहाटी कोच्चि और तिरुवंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
- 22 सितंबर को कर्म पूजा है जिसकी वजह से रांची में बैंक बंद रहेंगे।
- 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर जम्मू कश्मीर के बैंक बंद रहेंगे।
- 25 सितंबर को इंद्र यात्रा के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 सितंबर को चौथा शनिवार है और 27 सितंबर को रविवार है इस अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन काम पर नहीं होगा असर
आपको बता दे ऑनलाइन कम पर किसी भी तरह का असर देखने को नहीं मिलेगा आप यूपीआई के माध्यम से पैसे आसानी से भेज पाएंगे।