{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Bank Holidays News: लगातार तीन दिन बंद बैंकों में रहेगी छुट्टी, घर से निकलने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

 

Bank Holidays News: सितंबर के दूसरे सप्ताह यानी की 10 तारीख से लेकर 13 तारीख तक अलग-अलग दिनों पर बैंकों में छुट्टियां रहने वाली है। अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो फटाफट पूरा कर लीजिए वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।

 11 तारीख को बैंकों में रहेगी छुट्टी

 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम क्षेत्र में स्थानीय चुनाव है जिसकी वजह से जयपुर में बैंकों में छुट्टियां रहेंगे हालांकि यह छुट्टी पूरे राजस्थान में लागू नहीं होगा। वहीं दूसरी तरफ 11 सितंबर को बैंक यूनियनों के द्वारा हड़ताल का ऐलान किया गया है ऐसे में कुछ जगहों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती है।

 12 और 13 तारीख को भी छुट्टी का ऐलान 

 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है इसलिए बैंक बंद रहेंगे वहीं 13 तारीख को रविवार के वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी ऐसे में 11, 12 और 13 तारीख को बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है।

 डिजिटल बैंकिंग जारी रहेगी

 इस दौरान डिजिटल बैंकिंग के जरिए आप अपना काम कर सकते हैं डिजिटल बैंकिंग में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी। आप यूपीआई फोन पे पेटीएम के जरिए पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। इस दौरान एटीएम की सेवाएं भी प्रभावित नहीं रहेगी।