{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Bank locker rules : नया बैंक लॉकर लेते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

 
Bank locker rules: आज के समय में ज्यादातर लोग अपने कीमती गहने और जरूरी डॉक्यूमेंट बैंक लॉकर में रखते हैं। कई बार लोग अनजाने में कुछ गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आरबीआई के नियमों के अनुसार अब लॉकर से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है जिसके बारे में सबको जानना चाहिए ताकि बाद में किसी भी तरह की परेशानी ना हो।तो आईए जानते हैं बैंक लॉकर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है...
बैंक लॉकर लेते समय इन बातों का रखें ध्यान 
 बैंक लॉकर लेते समय आपको लॉकर एग्रीमेंट पर हर हाल में हस्ताक्षर करना चाहिए. लॉकर एग्रीमेंट पर जो बातें लिखी गई हो उसको अच्छे से पढ़ ले ताकि बाद में किसी भी तरह की समस्या ना हो.
 नॉमिनी का नाम डालना है जरूरी
 अक्सर लोग नॉमिनी का नाम हल्के में लेते हैं लेकिन जब कोई अनहोनी हो जाए तो ऐसे में नॉमिनी को ही सारी ज्वेलरी और डॉक्यूमेंट मिलते हैं. हर हाल में आप नॉमिनी का नाम जरुर डाल दें.
अगर आप साल भर तक अपने लॉकर को एक बार भी नहीं खोलते हैं तो बैंक के पास उसे तोड़ने का अधिकार है। ऐसे में समय-समय पर चेक करते रहें।
  आप अपने बैंक लॉकर में रखी चीजों का एक बार जरूर बीमा करवा ले. आपकी छोटी सी गलती आपको मुश्किलों में डाल सकती है ऐसे में आपको लाकर के समान का बीमा करवा लेना चाहिए।