21 सितंबर को भारत के इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, RBI ने घोषित की छुट्टी, जानिए क्या है कारण
Bank Holidays : कल सोमवार को भारत के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं ऐसे में अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम निपटाना है तो जल्द से जल्द निपटा लीजिए। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के कैलेंडर के अनुसार कल सोमवार को भारत के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
कल भारत के इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
कल सोमवार 21 सितंबर को असम और केरल में बैंक में छुट्टी रहेगी। कल 21 सितंबर को असम में श्रीमंत शंकर देव जन्मोत्सव मनाया जाएगा वहीं केरल में श्री नारायण गुरु समाधि दिवस मनाया जाएगा जिसके अवसर पर दोनों राज्यों में बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है। केरल और असम में सरकारी प्राइवेट सभी बैंक बंद रहेंगे हालांकि इन दोनों राज्यों के अलावा बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
22 सितंबर को रांची में बैंक बंद रहेंगे वहीं 23 सितंबर को जम्मू कश्मीर में महाराजा हरि सिंह जी के जन्म दिवस पर बैंक बंद रहेंगे। 25 सितंबर को इंद्र यात्रा के कारण गंगटोक में बैंकों में छुट्टी रहने वाली है और 26 सितंबर को चौथा शनिवार है इसलिए बैंक बंद रहेगा। 27 सितंबर को रविवार को पूरे देश में बैंकों में छुट्टी रहेगी।