सितम्बर में लगातार 5 दिन बैंकों में रहेगी छुट्टियां, फिर से हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी, देखें लिस्ट
Bank Holidays : एक बार फिर से बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली है। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत अन्य मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के द्वारा 28 29 और 30 सितंबर को हड़ताल रखा गया है। यूनियन के हड़ताल के ऐलान के बाद वित्त मंत्रालय के द्वारा सभी बैंकों की बैठक बुलाई गई है।
इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्रालय के सचिव के द्वारा की जाएगी। सामने जानकारी के अनुसार इस बैठक में हड़ताल के दौरान ग्राहक सेवा जारी रखने और ग्राहकों के लिए उपयुक्त इंतजाम करने पर चर्चा किया जाएगा।
लंबे समय से पांच दिवसीय कार्य की मांग कर रहे हैं बैंक कर्मचारी
बैंक कर्मचारियों के द्वारा लंबे समय से पांच दिवसीय काम का मांग किया जा रहा है। वहीं अन्य मांगों को लेकर भी बैंक कर्मचारी लगातार हड़ताल कर रहे हैं ऐसे में अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम हो तो फटाफट पूरा कर लीजिए।
5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक
आपको बता दे बैंकों में लगातार 5 दिनों तक छुट्टी रहने वाली है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है वही 28 29 और 30 तारीख को बैंकों में हड़ताल रहेंगे जिसकी वजह से 5 दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे।