{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Beer Price Hike: जाम छलकाना होगा महंगा! बियर की कीमतों में होने वाली है जबरदस्त बढ़ोतरी, सामने आई बड़ी जानकारी

 

Beer Price Hike:  पश्चिम एशिया में घमासान चल रहा है। अमेरिका ईरान और इजरायल के बीच में अंतर लड़ाई हो रही है और अब इस युद्ध के शुरू हुए 30 दिन बीत चुके हैं। संघर्ष के वजह से तेल की कमी हो गई है और पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। आने वाले समय में प्लास्टिक कॉस्मेटिक से लेकर खाने पीने की चीजों तक में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है।

 

भारत पर पड़ रहा है मिडल ईस्ट युद्ध का असर 

 

 भारत पर भी मिडिल ईस्ट युद्ध का सीधा असर देखने को मिल रहा है। भारत मिडल ईस्ट से 90% तक कच्चा तेल आयात करता है और यह तेल होर्मूज स्टेट से होकर ही आता है। भारत ज्यादा तेल ग गैस सिलेंडर खाड़ी देशों से मंगाता है।

 

 एलपीजी गैस सिलेंडर के कमी का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय शराब बनाने वाली कंपनियों पर देखने को मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय शराब बनाने वाली कंपनियों ने चेतावनी जारी किया है कि अगर उन्हें एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं मिलता है तो आने वाले समय में शराब के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है।

कितने बढ़ सकते हैं रेट

 

सामने आई जानकारी के अनुसार बियर के कीमतों में 12 से 15% तक बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले समय में जाम छलकाना महंगा हो सकता है क्योंकि पैकेजिंग के रेट में भी बढ़ोतरी हो गई है इसका सीधा असर बियर के रेट पर देखने को मिलेगा।