{"vars":{"id": "114287:4880"}}

बड़ी खबर: माता-पिता की ऐसी प्रॉपर्टी में नहीं मिलेगा बच्चों को अधिकार, क्या कहता है कानून

 

Property Rights : अक्सर देखा जाता है की माता-पिता की संपत्ति में बच्चों का अधिकार होता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की माता-पिता की कुछ ऐसी संपत्तियों भी होती है जिसपर बच्चा अधिकार नहीं जता सकता है। तो यह जानते हैं माता-पिता की किस संपत्ति पर बच्चों का अधिकार नहीं होता।

 

 माता-पिता की ऐसी संपत्ति पर बच्चा नहीं जता सकता अधिकार 

 

 माता-पिता ने अगर संपत्ति अपनी खुद की कमाई से खरीदी है और संपत्ति पुश्तैनी नहीं है तो बच्चे का उसपर कोई अधिकार नहीं होता है ऐसी संपत्ति पर सिर्फ माता-पिता का अधिकार होता है।

 अपनी खुद की कमाई से अर्जित संपत्ति को माता-पिता जिसे चाहे उसे दे सकते हैं। कोई भी ऐसी संपत्ति को पाने के लिए माता-पिता के ऊपर दबाव नहीं बन सकता।

 पुश्तैनी संपत्ति 

 पुश्तैनी संपत्ति में बच्चों का पूरा अधिकार होता है। जो संपत्ति पूर्वजों की है ऐसी संपत्ति पर बच्चों का पूरा अधिकार होता है। ऐसी संपत्ति में बेटा और बेटी दोनों को बराबर का अधिकार सरकार के द्वारा दिया गया है।