8th Pay Comission पर बड़ी अपडेट: 20 महीने की एरियर जोड़ कर्मचारियों को मिलेगी मोटी रकम, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Mar 22, 2026, 16:50 IST
8th Pay Comission: केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं।आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से ही लागू हो गया है। फिलहाल रंजना देसाई के कमेटी के द्वारा इस पर सुझाव लिया जा रहा है और उम्मीद है कि 2026 के अंत तक या 2027 तक फैसला आ जाए। फैसला आने के बाद ही तय होगा की सैलरी या पेंशन में कितनी बढ़ोतरी हुई है।
सूत्रों की माने तो आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी से लागू हो गया है लेकिन जब तक रिपोर्ट आएगा तब तक 20 महीने का समय पूरा हो जाएगा ऐसे में 20 महीने का एरियर जोड़कर कर्मचारियों को मोटी रकम मिलेगी। सूत्रों की माने तो कर्मचारियों को तीन लाख से लेकर 15 लाख के बीच एरियर मिल सकता है यह उनके बेसिक पे पर निर्भर करेगा।
कर्मचारियों की होगी चांदी
कर्मचारियों को मोटा एरियर मिलने वाला है। हालांकि सरकार के द्वारा ऑफिशियल जानकारी देने के बाद ही यह पता चलेगा कि एरियर कितना मिलेगा। फिलहाल आठवी वेतन आयोग के लिए कर्मचारी यूनियन 3 से लेकर 3.25 तक की फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं।
आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद केवल केंद्रीय कर्मचारी ही नहीं बल्कि पेंशनर्स को भी काफी फायदा होने वाला है। काफी ज्यादा एरियर जोड़कर कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा।