{"vars":{"id": "114287:4880"}}

PNB के इस स्कीम में पैसा लगाकर कम समय में बन सकते हैं मालामाल, मिलेगा जबरदस्त रिटर्न, देखें

 

PNB Uttam FD Scheme: अगर आप भी जमा की गई पूंजी किसी स्कीम में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं। जिसमें उनको कम समय में बंपर रिटर्न (Return) मिल सकें। तो ऐसी स्कीम पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चलाई जा रही है। दोस्तों इस स्कीम की खासियत यह है कि आपको इसमें केवल 510 दिनों के लिए निवेश करना होता हैं।

जिस पर आपको आकर्षित ब्याज भी मिलता हैं। यह स्कीम उन लोगों के लिए डिजाइन की गई हैं, जो लोग लंबे समय के बजाय कम समय के लिए निवेश करना चाहते हैं।


हम आपको जिस योजना की बात बता रहे थे। उसका नाम पीएनबी उत्तम एफडी स्कीम (PNB Uttam FD Scheme) हैं। इस स्कीम में नाबालिक बच्चे, आम नागरिक, वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं भी निवेश कर सकती हैं। आपको इस स्कीम में 90 दिनों से लेकर 10 साल तक एफडी करने का विकल्प प्रदान किया जाता हैं।


इसके अलावा यहां पर आम नागरिकों के साथ वरिष्ठ नागरिकों को भी अच्छा लाभ मिलता है। इसके पश्चात आप 510 दिनों के अलावा 5 सालों तक भी निवेश कर सकते हैं। यहां पर निवेशकों को अवधि के आधारित ब्याज (Interest) दे दिया जाता है। अगर आपको भी लग रहा है, हमें इस स्कीम में निवेश (Scheme Investment) करना चाहिए, तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। ताकि, आपको इससे जुड़ी हुई सभी जानकारी समझ आ सकें। 

इसमें आपको बाकी स्कीमों की तुलना में जमा राशि पर उच्च ब्याज दिया जाता है। ध्यान दीजिए पीएनबी की यह उत्तम एफडी स्कीम (Uttam FD Scheme) जो है, यह एक गैर कॉल योजना है। जिसका मतलब, अगर आप एक बार निश्चित अवधि के लिए पैसे जमा करते हैं। तो जब तक यह अकाउंट मैच्योर नहीं हो जाता। तब तक आप पैसे नहीं निकाल सकते हैं।

सामान्य नागरिकों को 5.25 फ़ीसदी इंटरेस्ट मिलता है और वरिष्ठ नागरिकों को 5.35 प्रतिशत इंटरेस्ट मिलता हैं। 2 से 3 साल के लिए सावधि जमा करने पर आपको 5.25 और वहीं सीनियर सिटीजन को 5.50 प्रतिशत सालाना ब्याज प्रदान किया जाता है। जबकि, 3 साल से लेकर 5 सालों तक पैसों की एफडी करने पर सामान्य नागरिकों को 5.35 फ़ीसदी और सीनियर सिटीजन को 5.76 हर साल ब्याज मिलता हैं। अगर वहीं 5 साल से लेकर 10 साल तक निवेश करेंगे, तो आपको 5.35 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6.09 फ़ीसदी ब्याज मिलता हैं।