Cotton Rate Hike: कपास के भाव में आई तेजी, एक सप्ताह में 240 रुपए प्रति क्विंटल बढ़े दाम
Today Cotton Rate: किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। देश में कपास के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बीते सप्ताह की बात करें तो पिछले 7 दिनों में कपास के दामों में 240 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुछ दिनों से कपास के भाव में हर रोज इजाफा हो रहा है। कपास के भाव शनिवार को सीजन के सबसे अधिक भाव पर पहुंचे। कपास की आवक भी कुछ दिनों से बढ़ रही है। बीते सोमवार को कपास के भाव सबसे अधिक भाव 7470 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे तो शनिवार को 7710 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव रहे। पूरे सप्ताह 240 रुपए प्रति क्विंटल भाव में इजाफा रहा। अब तक 47921 क्विंटल कपास मंडी में आ चुकी है तो बीते साल इन दिनों 45435 क्विंटल कपास मंडी पहुंची थी। इस बार 2486 क्विंटल कपास मंडी में अधिक आई है। किसानों को भाव बढ़ने की जो उम्मीद थी वो अब पूरी हो रही है। किसान रामफल, सूरजभान, राजबीर ने कहा कि बीते सप्ताह कपास के भाव हर रोज बढ़े है।
किसान कम करने लगे हैं कपास की बिजाई
कपास की फसल में कई सालों से आ रही बीमारी के चलते कपास की बिजाई किसान कम कर रहे है। कपास की आवक प्रति एकड़ इस बार कम है। कपास के भाव बढते से किसानों को आर्थिक रूप से फायदा होगा। कपास के भाव अब बढने शुरू हुए है। जिस तरह से भाव बढ़ रहे है उससे लगता है कि 8 हजार पार जल्द भाव पहुंच जाएंगे। मार्केट कमेटी सचिव योगेश गुप्ता ने बताया कि कपास के भाव कुछ दिनों से बढ़ रहे है तो आक्क बीते साल से अधिक अब तक हो चुकी है। कुछ दिनों से कपास के भाव में हर रोज इजाफा हो रहा है। कपास के भाव शनिवार को सीजन के सबसे अधिक भाव पर पहुंचे।