DA Hike: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, सैलरी में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी, देखें अपडेट
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ सकता है हालांकि अभी केंद्र सरकार ने ऑफीशियली इसका ऐलान नहीं किया है। जनवरी 2026 से ही लाखों केंद्रीय कर्मचारी आस लगाए बैठे हैं।
हाल में केरल सरकार ने किया है महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी
हाल ही में केरल सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारियों की महंगाई में 10% की बढ़ोतरी की गई है। महाराष्ट्र सरकार ने भी महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की है लेकिन अभी तक केंद्र कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
सातवां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है इसलिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की इस बार नई स्थिति बन रही है। इस साल 4 मार्च को होली है ऐसे में होली तक महंगाई भत्ते का ऐलान होना मुश्किल लग रहा है अब देखना होगा कि सरकार होली तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है या नहीं।
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि सरकार के द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी किसी त्योहार के आसपास किया जाता है लेकिन इस बार ऐसा होना मुश्किल लग रहा है।