ऑनलाइन पेमेंट करते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना लूट जाएगी सारी कमाई, देखें
Online payment big alert: आज के समय में हर व्यक्ति ऑनलाइन पेमेंट करता है और सरकार के द्वारा भी कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऑनलाइन पेमेंट करते समय आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए क्योंकि आपकी छोटी सी गलती आपके बड़े मुश्किलों में फंसा सकती है और आपके जीवन भर की कमाई लूट सकती है। तो आईए जानते हैं ऑनलाइन पेमेंट करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।
ऑनलाइन पेमेंट करते समय ना करें ये गलतियां
UPI पिन साझा करना: आपको अपना पीन किसी को भी नहीं बताना है क्योंकि यह गलती आपको मुश्किलों में फंसा सकती है।
अनजान QR कोड स्कैन करना: किसी भी अनजान या संदिग्ध QR कोड को स्कैन न करें, इससे आपके पैसे सीधे स्कैमर के खाते में जा सकते हैं।
अनजान लिंक पर क्लिक: कई बार ऐसा होता है कि गलत केवाईसी लिंक फ्रॉड लोगों के द्वारा भेजा जाता है और इस पर क्लिक करने के बाद अकाउंट खाली हो जाता है।
सार्वजनिक WiFi का प्रयोग: कैफे, मॉल या रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों के वाई-फाई का उपयोग करके बैंक ट्रांजेक्शन न करें।
गलत अकाउंट में ट्रांसफर: पैसे ट्रांसफर करते समय, हमेशा प्राप्तकर्ता का नाम और नंबर दोबारा चेक करें।