{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Driving licence renewal new rule: सरकार का बड़ा फैसला, ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के नियमों में हुआ बदलाव, यहां देखें नया नियम

 

Driving licence renewal new rule : ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के नियमों में बदलाव होने वाला है. नए नियमों के अनुसार 15 साल बाद लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस वेरिफिकेशन जरूरी होगा। आईए जानते हैं नए नियम के बारे में...

 

भारत में ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू कराने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा सख्त और सुरक्षित होने वाली है। भारत सरकार के द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस वेरिफिकेशन सिस्टम को लागू किया जाएगा।

 

 नई व्यवस्था लागू होने के बाद 15 साल की वैधता पूरी होने पर जब कोई व्यक्ति अपना लाइसेंस रिन्यू कराने की आवेदन करेगा तो उसे अपने चेहरे का डिजिटल सत्यापन करवाना होगा। सरकार के द्वारा फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नया नियम लागू किया जाएगा।

 

 नए नियम के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक AI सॉफ्टवेयर से पुराने चेहरे और नए चेहरे को मिलाएगी ताकि किसी भी तरह का फ्रॉड तो नहीं हो रहा है। इससे यह साफ हो जाएगा की 15 साल पहले जिस व्यक्ति ने लाइसेंस बनवाया था वही रिन्यू कराने आया है।

 

 कई बार ऐसा होता है कि जिस व्यक्ति का लाइसेंस होता है वह रिन्यू कराने नहीं आता बल्कि कोई और आ जाता है ऐसे में फ्रॉड हो जाता है। फ्रॉड की घटना रोकने के लिए इस नियम की शुरुआत हुई है।