Gold Silver Rate Hike: एक सप्ताह में सोना 3445 और चांदी 13000 हजार रुपए हुई महंगी, देखिए आज का ताजा भाव
Gold Silver Latest Price: देश में सोने और चांदी के भाव में लगातार तेजी देखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो सोने की कीमतों (gold rate hike) में 3,445 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतों (silver rate hike) में 13,220 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह जानकारी इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा सांझी की गई है। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले 21 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमतें (today gold rate) 1,23,146 रुपए प्रति 10 ग्राम प्रति जो अब 3,445 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बढ़कर 1,26,591 प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी इस सप्ताह बंपर उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमतें 21 नवंबर को 1,51,129 रुपए प्रति किलो थी जो एक सप्ताह में 13,220 रुपए की बढ़त के साथ अब (today silver rate) 1,64,359 रुपए प्रति किलो हो गई है। बता दें कि सोने की कीमतों (gold rate all time high) ने 17 अक्टूबर 2025 को 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से अपना ऑल टाइम हाई बनाया था और चांदी ने 14 अक्टूबर को 1,78,100 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई (silver all time high rate) स्तर को छुआ था।
देश के बड़े शहरों में आज सोने का भाव (today gold rate)
देश की बड़ी शहरों में आज 24 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो राजधानी दिल्ली (gold rate in Delhi) में 1,28,610 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (gold rate in Mumbai) में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,28,460 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है। वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर (gold rate Jaipur) में 24 कैरेट सोने का भाव 1,28,610 रुपए प्रति 10 ग्राम, भोपाल (gold rate Bhopal) में 1,28,510 रुपए प्रति 10 ग्राम, कोलकाता (gold rate in Kolkata) में 1,28,460 रुपए प्रति 10 ग्राम, चेन्नई (gold rate Chennai) में 1,29,160 रुपए प्रति 10 ग्राम, रायपुर में 1,28,460 रुपए प्रति 10 ग्राम, अहमदाबाद में 1,28,510 रुपए प्रति 10 ग्राम और पटना (gold rate in Patna) में 1,28,510 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है।