{"vars":{"id": "114287:4880"}}

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, देखें आज का 22 और 24 कैरेट सोने का रेट

 

Today Gold Siver Rate: सोना 1,500 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 3,200 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी होकर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। ताज़ा भाव के अनुसार शुद्ध सोना 1,06,300 रुपए और जेवराती सोना 99,100 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा है, जबकि चांदी का भाव 1,23,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

पिछले साल 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना 78,300 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 88,400 रुपए प्रति किलोग्राम थी। इस तरह निवेशकों को इस वर्ष अब तक सोने से लगभग 35.76% और चांदी से करीब 40.15% का रिटर्न मिल चुका है।

विशेषज्ञों का मानना है कि फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दरों में कमी के संकेत ने निवेशकों का रुझान सोना-चांदी की ओर बढ़ाया है। इसके साथ ही मध्य पूर्व और पूर्वी यूरोप में जारी भू-राजनीतिक तनाव ने भी सोने को सुरक्षित निवेश का विकल्प बना दिया है। वैश्विक स्तर पर कई केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सोना लगातार जोड़ रहे हैं, जिससे मांग और मजबूत बनी हुई है।

इसी तरह, चांदी की मांग को तकनीकी क्षेत्रों से भी सहारा मिल रहा है। सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक वाहनों में चांदी का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, जिससे इसकी कीमतों को सहारा मिल रहा है।

बाजार विश्लेषकों का अनुमान है कि मौजूदा परिस्थितियों में तेजी जारी रह सकती है। आने वाले त्योहारों, खासकर दिवाली तक सोना और चांदी नए रिकॉर्ड स्तर छू सकते हैं।