{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Gold Rate Hike: सोना बढ़त के साथ पहुंचा रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई पर, देखिए आज का ताजा भाव 
 

सोने की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही है। सोने के दाम (gold rate hike) आज बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच चुके हैं। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सुनहरी धातु की कीमतों में आज 2,163 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से तेजी देखने को मिली है। 2
 
 

Today Gold Rate: सोने की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही है। सोने के दाम (gold rate hike) आज बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच चुके हैं। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सुनहरी धातु की कीमतों में आज 2,163 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने के भाव आज (today gold rate high update) 2163 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी के हिसाब से 1,36,133 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच गए हैं। हालांकि कल बुधवार को भी सोने की कीमतों ने भारत के साथ ऑल टाइम हाई के स्तर को छुआ था। बुधवार को सोने की कीमतों (gold price update) ने 1,33,970 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से ऑल टाइम हाई का स्टार बनाया था, जिसे आज गुरुवार 23 दिसंबर को एक बार फिर बढ़त के साथ तोड़ दिया है। पाठकों को बता दें कि इस वर्ष सोने की कीमतों (gold rate hike) में रिकॉर्ड 59,971 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखने को मिली है। दिसंबर 2024 में सोने के दाम 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम थे, जो दिसंबर 2025 में बढ़कर 1,36,133 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।

देश के बड़े शहरों में आज इस प्रकार रहा 24 कैरेट सोने का भाव (Today Gold Rate) 

देश के बड़े शहरों में आज सोने के भाव की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,700 रुपए प्रति 10 ग्राम, राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate update) 1,38,700 रुपए प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,850 रुपए प्रति 10 ग्राम, पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,600 रुपए प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,550 रुपए प्रति 10 ग्राम, रायपुर में 24 कैरेट सोने का भाव (gold rate) 1,38, 550 रुपए प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,36,150 रुपए प्रति 10 ग्राम, भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,600 रुपए प्रति 10 ग्राम और अहमदाबाद में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है।