Holi special train: होली में घर जाना नहीं होगा मुश्किल,रेलवे चला रहा है 1244 स्पेशल ट्रेन, यहां देखें रूट
Holi special train : होली का त्योहार सामने है। हमारे देश में धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया जाता है। बड़े पैमाने पर लोग अपने घर भी जाते हैं। अक्सर ट्रेनों में सब की कमी के वजह से लोग त्योहार पर अपने घर नहीं जा पाते हैं। इंडियन रेलवे के द्वारा 1244 होली स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा। इन ट्रेनों की शुरुआत 25 फरवरी से हो चुकी है और यह सेवा 18 मार्च 2026 तक जारी रहने वाली है।
रेलवे ने बताया की जरूरत पड़ने पर 1500 तक स्पेशल ट्रिप्स की योजना भी बनाई जा सकती है। रेलवे के द्वारा यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है ताकि यात्रियों को सफल के दौरान परेशानी ना हो।
होली के लिए रेलवे चल रहा है स्पेशल ट्रेन
- ईस्ट सेंट्रल रेलवे: 50 सेवाएं, 275 Trip
- सेंट्रल रेलवे: 20 सेवाएं, 129 Trip
- ईस्ट कोस्ट रेलवे: 8 सेवाएं, 62 Trip
- ईस्टर्न रेलवे: 22 सेवाएं, 48 Trip
- नॉर्दर्न रेलवे: 48 सेवाएं, 204 Trip
- नॉर्थ सेंट्रल रेलवे: 16 सेवाएं, 46 Trip
- नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे: 12 सेवाएं, 27 Trip
- नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे: 10 सेवाएं, 29 Trip
- नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे: 14 सेवाएं, 28 Trip
- साउथ सेंट्रल रेलवे: 16 सेवाएं, 40 ट्रिप
- साउथ ईस्टर्न रेलवे: 28 सेवाएं, 107 ट्रिप
- साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे: 10 सेवाएं, 14 ट्रिप
- सदर्न रेलवे: 12 सेवाएं, 31 ट्रिप
- साउथ वेस्टर्न रेलवे: 8 सेवाएं, 21 ट्रिप
- वेस्ट सेंट्रल रेलवे: 18 सेवाएं, 43 ट्रिप
- वेस्टर्न रेलवे: 32 सेवाएं, 120 ट्रिप
- कोंकण रेलवे: 4 सेवाएं, 20 ट्रिप