{"vars":{"id": "114287:4880"}}

ट्रेन में कितनी उम्र तक के बच्चे फ्री में कर सकते हैं यात्रा? जान लीजिए रेलवे का नया नियम वरना लग जाएगा जुर्माना

 
 Train ticket rules for kids: भारत में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं और रेलवे के द्वारा भी यात्रियों के सुविधाओं के लिए कई नियम बनाए गए। ट्रेन में बच्चों महिलाओं बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए टिकट बुकिंग के दौरान खास डिस्काउंट दिया जाता है।
 कुछ उम्र के बच्चों को ट्रेन में सफर के दौरान टिकट भी नहीं देना होता वही कुछ बच्चों को हाफ टिकट लगता है। तो आईए जानते हैं किस उम्र के बच्चे ट्रेन में फ्री में सफर कर सकते हैं।
 इस उम्र के बच्चे ट्रेन में कर सकते हैं फ्री सफर
 भारतीय रेलवे के नियम के अनुसार अगर आपके बच्चे की उम्र 1 से 4 साल है तो इसके लिए आपको कोई टिकट नहीं देना होगा यानी की 4 साल तक का बच्चा फ्री में ट्रेन में यात्रा कर सकता है।
 इन बच्चों का लगेगा हाफ टिकट
 5 से 12 साल तक के बच्चों को आपको ट्रेन में सफर के दौरान हाफ टिकट लेना होगा। हाफ टिकट में आपको ट्रेन में बर्थ नहीं मिलेगा बल्कि आपको अपनी सीट पर ही अपने बच्चों को एडजस्ट करना होगा। अगर आपको फुल सीट चाहिए होगा तो आपको फूल टिकट भी लेना होगा।