लंबी लंबी लाइन लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, व्हाट्सएप के जरिए आसानी से बुक कर सकते हैं LPG Gas Cylinder, यहां देखें पुरा प्रोसेस
LP gas cylinder booking process: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के वजह से देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी हो गई है। देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी भी हो रही है जिसकी वजह से देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी किल्ल्त देखने को मिल रही है।
एक तरफ सरकार के द्वारा दावा किया जा रहा है कि देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी नहीं है, वही दूसरी तरफ एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के वजह से लोग परेशान है और एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी रहती है।
आजकल देखा जा रहा है कि गैस एजेंसी ऊपर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है और फोन से भी गैस बुक करना मुश्किल हो गया है क्योंकि कई बार एजेंसी वाले बिजी रहते हैं। आप चाहे तो व्हाट्सएप के जरिए भी आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं और इसमें आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी।
बदल गए बुकिंग के नियम
सरकार के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया गया है। अब गैस सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन में बुक किया जाएगा।
व्हाट्सएप से मिनटों में ऐसे करें बुकिंग
आप चाहे तो आसानी से एलपीजी गैस सिलेंडर को व्हाट्सएप के जरिए बुक कर सकते हैं।इसके लिए आपको एजेंसी जाने की जरूरत नहीं होगी और लंबी-लंबी लाइन लगाने की भी जरूरत नहीं होगी। व्हाट्सएप पर आप रिफिल लिखकर भेज सकते हैं इसके बाद आपका गैस सिलेंडर खुद बुक हो जाएगा।इंडेन के ग्राहक 7588888824 नंबर पर REFILL भेज सकते हैं. भारत गैस के लिए 1800224344 नंबर पर Hi या Book लिखकर भेजना होगा. जबकि एचपी ग्राहक 9222201122 नंबर पर Hi भेजकर प्रक्रिया शुरू कर सकते है।