घर में शादी है या कोई फंक्शन तो 1 महीने में कितने सिलेंडर कर सकते हैं बुक? जान लीजिए नया नियम
Mar 25, 2026, 14:27 IST
LPG gas cylinder rules : देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ रही है। सरकार के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर कई नियम बनाए जा रहे हैं। आप भी अगर गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो सरकार के द्वारा बनाए गए नियमों के बारे में आपको जानना चाहिए।
1 महीने में कितनी गैस सिलेंडर कर सकते हैं बुक
भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा एक आम उपभोक्ता को एक महीने में अधिकतम दो घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इससे ज्यादा सिलेंडर अगर आप बुक करते हैं तो आपके ऊपर जांच बिठाया जा सकता है।
1 साल में कितना गैस सिलेंडर ले सकते हैं आप
सरकार के द्वारा हर वृत्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से 31 मार्च के लिए 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर दिए जाते हैं इसके अलावा ज्यादा जरूरत पड़ने पर 3 सिलेंडर बिना सब्सिडी के दिए जाते हैं। आप चाहे तो 1 साल में 15 सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
घर में शादी विवाह हो तो क्या करना चाहिए
अगर आपके घर में कोई शादी विवाह है तो आपको सबसे पहले शादी विवाह के बारे में अपने डिस्ट्रीब्यूटर को जानकारी देनी होगी और मेहमानों के संख्या के बारे में भी बताना होगा इसके बाद ही आपको अतिरिक्त सिलेंडर मिलेगा।