ट्रेन में घी लेकर जा रहे हैं तो जान लें रेलवे का ये नियम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने, भरना पड़ेगा जुर्माना
Indian Railway rules: हमारे देश में रोजाना बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना जितना आरामदायक होता है उतना ही कम खर्चीला होता है। ट्रेन में सफर के दौरान रेलवे के द्वारा बनाए गए नियमों का ध्यान रखना जरूरी है वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती है और कई बार तो जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
रेलवे के द्वारा कुछ नियम बनाए गए हैं जिसका आपको सफर के दौरान पालन करना होगा। ट्रेन में घी लेकर जाने को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं जिसका पालन करना अति आवश्यक है। तो आईए जानते हैं ट्रेन में घी लेकर सफर करने के लिए कौन सा नियम बनाया गया है।
क्यों है घी से जुड़ा ये नियम?
- घी अगर किसी कारण लीक करता है, तो यात्रियों को दिक्कत हो सकती है
- घी के लीक होने से फिसलने का डर रहता है
- घी लीक होने पर आग लगने का खतरा पैदा कर सकता है
कितना घी ले सकते हैं ट्रेन में?
इंडियन रेलवे के नियमों के अनुसार ट्रेन में आप 20 किलो तक घी लेकर जा सकते हैं लेकिन घी डिब्बा बंद होना चाहिए।
घी ले जाएं, तो इन बातों का रखें खास ध्यान
- प्लास्टिक की बोतल में लीक करने वाला घी ले जाना मना है।
- खुला घी नहीं ले जा सकते, टिन का डिब्बा होना चाहिए
- 20 किलो से अधिक घी नहीं ले जा सकते ह
- अगर 20 किलो से अधिक घी ले जाना है तो रेलवे स्टाफ की अनुमति लेनी होगी
आप अगर सफ़र के दौरान रेलवे के द्वारा बनाए गए नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती है और आपको जुर्माना देना पड़ सकता है।