घर बैठे छापना चाहते हैं पैसा तो अपने खेतों में लगा दें ये फ़सल, मात्र 1 एकड़ में होगी करोड़ों की कमाई, सालों साल होगा मुनाफा
Mar 18, 2026, 17:25 IST
Sagwan farming: आज के समय में ज्यादातर लोग आधुनिक तरीके से खेती करके काफी अच्छी कमाई करने लगे हैं. कई बच्चे तो खेती के क्षेत्र में अपना करियर बनाने लगे हैं. कई ऐसी फसल है जिसे आप अपनी खेतों में लगाकर काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं और मालामाल बन सकते हैं.
आज हम आपको सागवान की खेती के बारे में बताएंगे. सागवान की लकड़ी सबसे महंगी लकड़ी मानी जाती है और इसके इस्तेमाल से फर्नीचर प्लाईवुड आदि तैयार किया जाता है इसके साथ दवा बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसकी मांग हमेशा मार्केट में बनी रहती है. आप इसकी खेती करके काफी अमीर बन सकते हैं.
कैसे करें सागवान की खेती
सागवान के पौधे को 8 से 10 फीट की दूरी पर अपने खेतों में लगे और अगर आपके पास एक एकड़ खेत है तो आप 500 पौधे लगा सकते हैं. इसके लिए 15 से 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान की जरूरत होती है और नमी वाले इलाकों में इसकी खेती अच्छी तरह से होती है. आपको बता दे की बर्फीले और रेगिस्तानी इलाकों में इसकी खेती नहीं कर सकते हैं केवल जलोढ़ मिट्टी में इसकी खेती ज्यादा अच्छे से होती है.
कैसे तैयार करें खेत
सागवान की खेती के लिए सबसे पहले खेत की जुताई कर ले और खरपतवार कंकर आदि निकाल दे. इसके बाद दो बार जुटा करके मिट्टी बराबर करें और जहां जरूरत पड़े सागवान के पौधे को लगे और जगह को चिन्हित कर ले. जहां पौधा लगाए हैं वहां थोड़ा सा खाद डाल दें.
साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा इसके साथ ही आपको खरपतवार खेत में नहीं रखना है वरना पौधा सूख सकता है. सागवान के पत्तों को जानवरों का डर नहीं होता है क्योंकि इसे जानवर नहीं खाते हैं.
करोड़ों में होगी कमाई
सागवान की अगर आप 1 एकड़ में 500 पौधे लगाए हैं, तो आप करोड़पति बन सकते हैं क्योंकि सागवान का एक पेड़ 50000 में बिकता है ऐसे में 500 पेड़ की कीमत करोड़ों रुपए हो जाएगी और आप मालामाल बन जाएंगे.