ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: HDFC Bank ने बदल दिया ये जरूरी नियम, 1 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
HDFC Bank rule : देश के बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ( HDFC Bank) ने नियमों में बदलाव किया है। यूपीआई के जरिए कैश निकालने के नियमों में बैंक के द्वारा बदलाव किया गया। नए नियम को 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा। अब यूपीआई आधारित कैश विड्रोल को भी मासिक फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट में गिना जाएगा यानी कि यूपीआई से निकासी भी सामान्य एटीएम निकासी के जैसे ही मानी जाएगी।
फ्री लिमिट पार करने पर लगेगा चार्ज
एचडीएफसी बैंक के द्वारा साफ शब्दों में बताया गया है कि यदि ग्राहक फ्री ट्रांजैक्शन सीमा से अधिक निकासी करते हैं तो प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर उन्हें ₹23 प्लस लागू टैक्स देना होगा। नए नियम को 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा।
सेविंग्स और सैलरी अकाउंट होल्डर को हर महीने एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा दी जाती है। वही एटीएम पर मेट्रो शहरों में तीन फ्री ट्रांजैक्शन और नॉन मेट्रो में पांच ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है और फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट क्रॉस करने के बाद आपको अतिरिक्त पैसा देना होगा।
लिमिट क्रॉस करने के बाद देना होगा चार्ज
एचडीएफसी बैंक ( HDFC Bank new rule) ने बताया है कि अगर आप लिमिट क्रॉस करते हैं तो आपको चार्ज देना होगा। 1 अप्रैल 2026 से नए नियम को लागू कर दिया जाएगा। अगर यूपीआई पेमेंट से पैसा निकाल रहे हैं तो इसे फ्री ट्रांजैक्शन में जोड़ा जाएगा और इसके बाद आपको पैसा देना होगा।