{"vars":{"id": "114287:4880"}}

आपका भी सहारा इंडिया में फंसा है पैसा? जरुर पढ़ें ये ताज़ा अपडेट, क्लेम को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने

 

 

 

Sahara India big update : सहारा इंडिया में भारत के लाखों लोगों के पैसे फंसे हैं और लोग बस इसी उम्मीद में है कि जल्द से जल्द उनका पैसा उन्हें वापस मिल जाए। लाखों लोग सहारा रिफंड पोर्टल पर अप्लाई कर चुके हैं वहीं कई लोगों के दिमाग में यह सवाल चल रहा है कि आखिर उनका पैसा वापस कब मिलेगा। नहीं कुछ लोगों का सवाल है कि क्या उन्हें सहारा इंडिया में रिफंड के लिए दोबारा अप्लाई करना होगा।

 सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अगर आपने सहारा इंडिया पोर्टल पर क्लेम कर दिया है तो दोबारा क्लेम करने की जरूरत नहीं है। अगर आपने 2023 या 24 या 25 में क्लेम किया है और अभी तक आपका पैसा नहीं आया है तो पैसा ना आने के कारण दोबारा क्लेम नहीं करें। क्लेम स्टेटस को बार-बार चेक करते रहे।

 अगर आपके क्लेम में किसी भी तरह की कमी बताई गई है तो आपको दोबारा क्लेम करना होगा। अगर अपने पोर्टल पर क्लेम के लिए आवेदन किया है तो क्लेम स्टेटस में किसी भी तरह की खामी बताई गई है तो आप रीसबमिशन पोर्टल पर दोबारा क्लेम कर सकते हैं।

 अगर आपने अभी तक क्लेम नहीं किया है तो आपको तुरंत CRCS SAHARA REFUND PORTAL  पर जाकर क्लेम करना चाहिए। अगर आपने क्लेम कर दिया है तो समय-समय पर स्टेटस चेक करते रहें। केंद्र सरकार ने बताया कि 8 सितंबर 2026 तक 9267 करोड लोगों का 41.56 लाख रुपया वापस किया जा चुका है वहीं 20 लाख आवेदन प्रोसेसिंग में है। ऐसे में आपको पैसे वापस आने का इंतजार करना चाहिए।