{"vars":{"id": "114287:4880"}}

बैंक से लोन लेते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, आपकी छोटी सी गलती फसा देगी कर्ज के जाल में 

 

Bank loan tips in Hindi: आज के समय में लोग अपने जरूरत के लिए बैंक से लोन लेते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है लोन लेते समय की गई छोटी सी गलती हमें कर्ज में फंसा देती है. आप अगर बैंक से लोन लेने वाले हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि छोटी सी गलती आपको काफी मुसीबत में डाल सकती है. तो आईए जानते हैं बैंक से लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी...

  1. क्रेडिट स्कोर चेक करें:बैंक से जब भी आप लोन लेने जाएं तो एक बार क्रेडिट स्कोर जरूर चेक कर लीजिए क्योंकि क्रेडिट स्कोर ज्यादा होने पर आपको अच्छे ब्याज पर लोन मिल जाएगा।
  2. ब्याज दरों की तुलना करें: बैंक से लोन लेते समय अलग-अलग ब्याज दरों को चेक करना चाहिए क्योंकि अलग-अलग बैंक अलग-अलग ब्याज दर देते हैं जो सबसे सस्ता ब्याज पर लोन दे रहा है वहीं से लोन लेना चाहिए।
  3. EMI चुकाने की क्षमता: बैंक से लोन लेते समय आप ईएमआई चुकाने की क्षमता चेक कर लीजिए। अपने सैलरी के 50%  EMI पर ही लोन लीजिए।
  4. छिपे हुए शुल्क (Hidden Costs): प्रोसेसिंग फीस, एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज, और अन्य हिडन चार्ज के बारे में पहले से पूछ लें।
  5. प्रीपेमेंट या फॉरक्लोजर चार्ज: आप अगर समय से पहले लोन पूरा करना चाहते हैं तो चेक कर लीजिए कि बैंक कितना प्री पेमेंट ले रहा है।
  6. लोन की अवधि (Tenure): अपनी जेब के हिसाब से लोन की अवधि चुनें। लंबी अवधि में EMI कम होती है लेकिन ब्याज ज्यादा देना पड़ता है।
  7.  दस्तावेज   : बैंक से लोन लेते समय सभी दस्तावेज अच्छे से पढ़ लीजिए ताकि बाद में मुश्किलों में ना फंसना पड़े।