{"vars":{"id": "114287:4880"}}

बिगड़ेगा किचन का बजट: महंगा हुआ घरेलू LPG Gas Cylinder, आज से नया रेट लागू

 

LPG gas cylinder price hike: एक बार फिर से एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम बढ़ चुका है। केंद्र सरकार के द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में ₹60 की बढ़ोतरी की गई है। आज से राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपए हो गया है जो कि पहले 853 में मिल रहा था।  कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में भी 114 से 115 रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है।


 आज 7 मार्च से नया रेट हुआ लागू 

 नए रेट को आज 7 मार्च 2026 से लागू कर दिया गया है इसके पहले अप्रैल 2025 में घरेलू गैस सिलेंडर ₹50 महंगा हो गया था। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के वजह से सरकार के द्वारा यह फैसला लिया गया है क्योंकि दिन पर दिन ऊर्जा संकट बढ़ता जा रहा है।

मिडिल ईस्ट के तनाव का पड़ेगा असर 


 गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी उस समय हुआ है जब मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है। मेडलिस्ट में बढ़ते तनाव के कारण ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हो सकता है। भारत सरकार के द्वारा एलजी की संभावित की लत को रोकने के लिए आपात कदम उठाया गया है।


 सरकार के द्वारा 5 मार्च को इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करके सभी तेल रिफाइनरी कंपनियों को एलजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। कतर के द्वारा एलजी का सप्लाई रोक दिया गया है और सभी यूनिट बंद कर दिया गया है इसके वजह से पूरी दुनिया में LPG संकट पैदा हो सकता है।