अब हाईवे के पास आसानी से खोल पाएंगे पेट्रोल पंप, शुरू कर पाएंगे अपना बिजनेस, सरकार ने शुरू की खास सुविधा, देखें
Updated: Feb 26, 2026, 15:27 IST
Rajmarg Pravesh Portal launch: आप अगर देश के नेशनल हाईवे पर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो अब आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राजमार्ग प्रवेश में पोर्टल पर अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर आपको नेशनल हाईवे से जुड़े नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी अप्रूवल के प्रक्रिया एक जगह ही मिल जाएंगे और इस नए पोर्टल के माध्यम से आपको तमाम तरह की जानकारी भी आसानी से मिलेगी।
इस नए पोर्टल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया. इस मौके पर मंत्रालय, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस नए पोर्टल के उद्घाटन के बाद अब लोगों को काफी फायदा होने वाला है।
किसके लिए है यह पोर्टल
अगर आपको नेशनल हाईवे के किनारे खुद का बिजनेस स्टार्ट करना है तो आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। यह पोर्टल उन लोगों के लिए ही बनाया गया है जिसे नेशनल हाईवे के किनारे बिजनेस स्टार्ट करना होता है और किसी भी तरह के अप्रूवल की जरूरत होती है। यहां आपको आसानी से हर तरह का अप्रूवल मिल जाएगा और ज्यादा भाग दौड़ नहीं करना पड़ेगा।
प्लेटफार्म पर आपको कई तरह के अप्रूवल मिल जाएंगे। अगर कोई हाईवे के किनारे खुद का प्लॉट लेना चाहता है तो वह यहां पर आवेदन कर पाएगा।पेट्रोल पंप, ढाबा, रेस्ट एरिया, वेसाइड अमेनिटी या कनेक्टिंग रोड के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा। इसे पूरी तरह से पारदर्शी बनाया गया है और मंत्रालय से कनेक्ट किया गया।