देशभर में हाहाकार: हरियाणा से लेकर राजस्थान तक एलजी की किल्लत, बंद हो सकते हैं होटल रेस्टोरेंट
LPG gas cylinder crisis : देश घर में एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट देखने को मिल रहा है। यूपी बिहार से लेकर हरियाणा राजस्थान तेलंगाना तक एलपीजी सप्लाई में रुकावट के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है वहीं दूसरी तरफ होटल रेस्टोरेंट की भी मुश्किल बढ़ने लगी है।
एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ते कमी के वजह से केंद्र सरकार के द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आदेश जारी किया गया है और घरेलू गैस से उपयोग के लिए गैस आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आदेश जारी किया गया है।
भारत सरकार के द्वारा वैकल्पिक रूट से एलजी की सप्लाई हासिल की गई है और अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही देश में एलपीजी की आपूर्ति होने वाली है जिससे एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी दूर होगी। घरेलू एलपीजी उत्पादन 10% तक बढ़ा दिया गया है।
बिहार में चरमराई रसोई गैस की सप्लाई
बिहार में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है।यहां रसोई गैस की आपूर्ति में कमी के वजह से कई होटल रेस्टोरेंट में चूल्हे ठंडे पढ़ने लगे हैं।
हरियाणा राजस्थान में भी बड़ा रसोई गैस का संकट
हरियाणा राजस्थान में भी रसोई गैस की किल्ल्त देखने को मिलने लगी है। राज्य के कई रेस्टोरेंट अब बंद होने के कगार पर पहुंच चुके हैं। देश भर में रसोई गैस की कमी के वजह से हाहाकार मचा हुआ है।
इंडियन ऑयल ने किया बड़ा दावा
एक तरफ राजा हरण सोई गैस की कीमत देखने को मिल रही है वही इंडियन ऑयल का कहना है कि देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी नहीं है और सभी एजेंसी को कंपनी ने आदेश दिया है कि जिन लोगों ने बुकिंग किया है उनके घर जल्द से जल्द रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाया जाए।