{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Pm Kisan Yojana: 13 मार्च जारी होगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएगी राशि, देखें अपडेट 

 
Pm Kisan Yojana: लंबे समय से देश के किसान पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के इंतजार में थे और अब किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। सरकार के द्वारा 22वीं किस्त जारी करने के तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
 13 मार्च 2026 को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। हालांकि कुछ किसानों के खाते में योजना की राशि नहीं आएगी।
 ई केवाईसी नहीं करने वाले किसानों को नहीं मिलेगी योजना की राशि
 जिन किसानों ने अभी तक ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उनके खाते में पीएम किसान योजना की राशि ट्रांसफर नहीं होगी। केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि ई केवाईसी करने वाले किसानों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
 जाने कैसे चेक कर सकते हैं पीएम किसान योजना की किस्त 
योजना ( PM Kisan Yojana) की किस्त चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको नो योर स्टेटस का ऑप्शन मिलेगा।
यहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। Know your registration number पर क्लिक करके आपको अपना पता और अन्य जानकारी भर के कैप्चा कोड डालना होगा।
इसके बाद ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां क्लिक करने के बाद ओटीपी आएगा और ओटीपी डालने के बाद योजना की राशि की डिटेल्स दिख जाएगी।