{"vars":{"id": "114287:4880"}}

 फटाफट निपटा लें जरूरी काम! 26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

 

Bank Holidays News: एक बार फिर से बैंकों में लंबी छुट्टियां होने वाली है। शनिवार और रविवार को दो दिनों तक बैंक बंद रहेंगे इसके बाद सोमवार मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिनों तक बैंकों में छुट्टी रहेगी। तीन दिनों तक बैंकों में कामकाज पूरी तरह से तप रहेगा क्योंकि बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं।

9 दिनों में सिर्फ 2 दिन होगा काम

 आप अगर बैंक जाने की सोच रहे हैं और आपको बैंकों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम है तो फटाफट पूरी कर लीजिए। 25 सितंबर तक आपको बैंकों से जुड़ा सभी काम पूरा कर लेना चाहिए क्योंकि 26 सितंबर से बैंक में छुट्टियां शुरू होने वाली है और 30 सितंबर तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आप बैंकों से जुड़ा कोई भी काम नहीं कर पाएंगे।

 5 दिनों तक बैंकों में रहेगा हड़ताल

 शनिवार और रविवार को दो दिनों तक बैंकों में छुट्टी रहने के बाद सोमवार मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिनों तक बैंकों का कामकाज पूरी तरह से ठप रहने वाला है। 5 दिनों तक बैंक लगातार बंद रहेंगे। हड़ताल के दौरान बैंकों में किसी भी तरह का कामकाज नहीं होगा।

यूनाइटेड फोरस ऑफ बैंक यूनियंस करेगी 3 दिनों की हड़ताल

 यूनाइटेड फोरस ऑफ़ बैंक यूनियन के द्वारा 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक तीन दिनों तक हड़ताल किया जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने इस बात की जानकारी अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन काम पर कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। आप यूपीआई के माध्यम से लेनदेन आसानी से कर पाएंगे।