{"vars":{"id": "114287:4880"}}

फटाफट निपटा लें जरूरी काम! हड़ताल पर जा रहे हैं बैंक कर्मचारी, लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

 

 

Bank Holidays: एक बार फिर से बैंकों में लंबी छुट्टियां होने वाली है। अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो आपको जल्द पूरा करना होगा। 11 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे और जरूरत पड़ी तो बैंक कर्मचारी हड़ताल और भी आगे बढ़ा सकते हैं। बैंक कर्मचारी और अधिकारियों के सबसे बड़े संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के द्वारा हड़ताल करने का फैसला लिया गया है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो 26 अक्टूबर से वह अनिश्चितकाल तक धरने पर चले जाएंगे।

 

 कर्मचारी कर रहे हैं बड़ी मांग 

 संगठन के द्वारा सप्ताह में 5 दिन काम की व्यवस्था करने की मांग की जा रही है। कर्मचारी बोनस योजना को लेकर भी मतभेद कर रहे हैं और पुरानी पेंशन योजना के बारे में भी मांग कर रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर 11 सितंबर को देशभर में हड़ताल किया जाएगा। 

हड़ताल के कारण लगातार 4 दिन बंद हो जाएंगे बैंक

 हड़ताल की वजह से देश भर के सरकारी बैंक चार दिनों तक बंद रह सकते हैं। हड़ताल शुक्रवार के दिन से शुरू होने वाला है इसके बाद दो दिन शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी और 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की छुट्टी रहने वाली है।

 28 सितंबर से 3 दिन तक हड़ताल की चेतावनी

 वही एक अन्य संगठन का कहना है कि 28 सितंबर से अगले तीन दिन तक देशव्यापी हड़ताल किया जाएगा। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि वह सप्ताह में 5 दिन काम करना चाहते हैं लेकिन उनकी मांग नहीं मानी जा रही है। वही बैंक कर्मचारी पुराने पेंशन व्यवस्था को भी लागू करने की मांग कर रहे हैं। अगर उनकी मांग जल्द नहीं मानी गई तो अक्टूबर में अनिश्चितकाल हड़ताल हो सकता है।