{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Ration dealer complaint: क्या राशन मे गड़बड़ी कर रहा है डीलर? तो ऐसे करें शिकायत, तुरंत होगा समस्या का समाधान

 
Ration dealer complaint : सरकार के द्वारा फ्री राशन योजना गरीबों के मदद के लिए चलाया जाता है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब नागरिकों को कम रेट में राशन उपलब्ध कराना है ताकि वह अपना घर अच्छे से चला सके और परिवार का पेट भर सके.
 कई बार ऐसा होता है कि डीलर के द्वारा राशन योजना में भ्रष्टाचार किया जाता है. सरकार की कोशिश रहती है कि जरूरतमंद लोगों के पास राशन सही मात्रा में पहुंचे लेकिन जमीनी स्तर पर गड़बड़ी देखने को मिलती है. कई लोगों को कम राशन मिलता है वहीं कई लोगों का राशन कार्ड में नाम ही नहीं होता. ऐसे में लोग समझ नहीं पाते कि कहां शिकायत किया जाए. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे शिकायत करके आप इन गड़बड़ियों को रोक सकते हैं.
 ऑनलाइन करें शिकायत 
 आपके इलाके में राशन डीलर गड़बड़ी कर रहा है तो आपको चुप बैठने की जरूरत नहीं है. सरकार ने डीलर का शिकायत करने के लिए अब प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है. आप ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और आपकी शिकायत सीधे अधिकारियों तक पहुंचेगी. ऐसा करने से शिकायत बने की संभावना भी काम हो जाती है.
 हर बुधवार को मिलती है शिकायत करने की सुविधा
 शिकायत के जल्दी समाधान के लिए हर हफ्ते एक दिन का तय समय रखा गया है. बुधवार के दिन दोपहर 3:00 से शाम 4:00 बजे तक बैठक होती है इस दौरान आप अधिकारियों से जुड़कर अपनी समस्या बता सकते हैं. ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
 इस बात का रखें ध्यान
ऑनलाइन बैठक में शामिल होना बेहद आसान है बस आपके पास सही जानकारी होनी चाहिए. बैठक में आप कंप्यूटर या मोबाइल से जुड़ सकते हैं और स्पष्ट शब्दों में अपनी समस्या बताएं इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट अपने पास रखें. यहां शिकायत करके आप राशन की गड़बड़ी को दूर कर सकते हैं.