{"vars":{"id": "114287:4880"}}

1 अप्रैल से सड़क पर सफर होगा महंगा, वार्षिक फास्टटैग और टोल दरो में होगी बढ़ोतरी, देखें डीटेल्स

 

New toll tax rule: 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे पर सफर करना महंगा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा 1 अप्रैल से वार्षिक फास्ट टैग के कीमत और टोल दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है।

 

 केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा पिछले साल 15 अगस्त से निजी गैर वाणिज्य की गाड़ियों के लिए शुरू की गई ₹3000 की वार्षिक फास्टटैग सुविधा जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हुई थी। इसके जरिए गाड़ी मालिकों को 1 साल में 200 बार आवागमन की सुविधा मिलती है जिससे प्रति यात्रा की लागत मात्र ₹15 ही पड़ती है।

 

 लेकिन 1 अप्रैल से इन दरों में बढ़ोतरी हो जाएगी और नई कीमत 3075 रुपए तक हो सकती है। टोल प्लाजा की सामान्य धारों में लगभग 3% की वृद्धि हो सकती है। इसके लिए जल्दी अधिसूचना जारी की जाएगी। टोल दरो में बढ़ोतरी होने से गाड़ी चालकों को सफल करने में अधिक पैसा देना होगा।