{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Rules Change: ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर यूपीआई पेमेंट तक...1 मार्च 2026 से बदल जाएंगे ये जरुरी नियम, देखें 

 

 Rules Change: कल फरवरी का महीना समाप्त हो जाएगा और नए महीने के साथ ही कई नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेगा। यूपीआई ट्रांजैक्शन से लेकर बैंक सेविंग्स व्हाट्सएप टेलीग्राम पर भी नया नियम लागू होने वाला है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। तो आईए जानते हैं किन नियमों में होगा बदलाव।

 

 ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम बदल जाएगा

 

 1 मार्च 2026 से टिकट बुकिंग सिस्टम में बदलाव देखने को मिलेगा। पुराने ऐप से जनरल और प्लेटफार्म टिकट की बुकिंग बंद हो जाएगी अब 1 मार्च से One App की मदद से जनरल और प्लेटफार्म टिकट बुक होगा।

 

 यूपीआई का नया नियम

 

 डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने के लिए 1 मार्च से सिक्योरिटी प्लेयर और मजबूत कर दिया जाएगा। अब अमाउंट के ट्रांजैक्शन के लिए वेरिफिकेशन में अतिरिक्त स्टेप ऐड किए जाएंगे।

 व्हाट्सएप चलाने की शर्त 

 1 मार्च से व्हाट्सएप टेलीग्राम जैसे अप में भी बदलाव देखने को मिलेगा। यह सभी मैसेजिंग एप्स पर नई सिम बाइंडिंग के नियम लागू होगी।

 सिलेंडर के रेट 

 1 मार्च 2026 से  गैस सिलेंडर के रेट में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हर बार महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिलता है इस बार भी गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है।