Rupee Rate Update: रुपया हुआ धड़ाम, लगातार दूसरे दिन डॉलर के मुकाबले पहुंचा निचले स्तर पर
Dollar Vs Rupees: भारतीय करेंसी रुपए में आज भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। रुपए में लगातार हो रही गिरावट के चलते भारतीय करेंसी डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। इंडियन करेंसी रुपया आज वीरवार (4 दिसंबर) को डॉलर के मुकाबले अब तक के इतिहास के अपने बुरे दौर में पहुंच गई है। रुपया आज डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर आ गया है। PTI से मिली जानकारी के अनुसार आज रुपए की कीमतों में डॉलर के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। भारतीय करेंसी आज गुरुवार को 28 पैसे की गिरावट के साथ 90.43 के निचले स्तर पर पहुंच गई है।
विदेशी फंड की निकासी से रुपए पर बना दबाव
भारतीय करेंसी की डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रही कीमतों के पीछे मुख्य वजह विदेशी फंड के निकासी से बना रहे दबाव को माना जा रहा है। रुपया कल यानी 3 दिसंबर को ये 90.15 के स्तर पर बंद हुआ था और आज 4 दिसंबर को 28 पैसे के गिरावट के साथ 90.43 के स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के बाद लगातार हो रही विदेशी फंड्स की निकासी के चलते रुपया जनवरी 2025 में अब तक डॉलर के मुकाबले 5.5% कमजोर हो चुका है। 1 जनवरी को रुपए की कीमतें 85.70 रुपए थी जो अब बढ़कर 90.41 रुपए प्रती डॉलर पर पहुंच गई हैं।
बुधवार को भी हुई थी भारतीय करेंसी में गिरावट
इससे पहले बुधवार को भी भारतीय करेंसी में गिरावट देखने को मिली थी।रुपए ने 3 दिसंबर को भी डॉलर के मुकाबले (Dollar Vs Rupees) सबसे निचले स्तर छू लिया था। PTI से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की गिरावट के साथ 90.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर (rupee rate) पर पहुंच गया था।
विदेश में पढ़ना और घूमना भारतीयों के लिए हुआ महंगा
भारतीय करेंसी में लगातार हो रही गिरावट के कारण अब विदेश में पढ़ाई करना और घूमना भारतीय नागरिकों के लिए महंगा हो गया। जानकारी के अनुसार लगातार विदेशी फंड्स की निकासी के कारण रुपए पर बढ़ रहे दबाव से डॉलर के मुकाबले (dollar vs rupees) इसकी कीमतें रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। वहीं वर्ष 2025 की बात करें तो रुपए की कीमतों में अब तक 5.50% की गिरावट (Rupee rate update) दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष जनवरी महीने में डॉलर के मुकाबले रुपया 85.70 के स्तर पर था, जो दिसंबर आते आते 5% से अधिक की गिरावट के साथ 90.41 रुपए प्रति डॉलर के लेवल पर पहुंच गया है। रुपए में गिरावट का असर भारत के लिए इम्पोर्ट होने वाली चीजों के अलावा विदेश में घूमने और विदेश में पढ़ाई करने पर भी पड़ा है।