SBI new rules: 1 अप्रैल से SBI बदल देगा ये नियम, ग्राहकों पर सीधा पड़ेगा असर, यहां देखें डीटेल्स
SBI cashback credit card RULES: आप अगर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहक है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आज के समय में शॉपिंग हो या बिल पेमेंट या फिर ऑनलाइन खर्च हर जगह क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। खासकर कैशबैक कार्ड लोगों की पहली पसंद बन चुका है क्योंकि हर ट्रांजैक्शन पर थोड़ा फायदा तो मिल ही जाता है। अगर आप एसबीआई का कैशबैक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको सतर्क होने की जरूरत है।
1 अप्रैल 2026 से इस कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है। इसका सीधा असर कैशबैक और रिवॉर्ड पर देखने को मिलेगा। पहले हर खर्चे पर ज्यादा फायदा मिलता था लेकिन अब इस पर लिमिट लगा दिया गया है। आप अगर इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके बारे में जानना होगा।
कैशबैक लिमिट में हुआ बदलाव
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा कैशबैक क्रेडिट कार्ड के लिमिट में बदलाव किया गया है। पहले एक ही स्टेटमेंट साइकिल में अधिकतम ₹5000 तक का कैशबैक कमा सकते थे लेकिन अब इसको काम करके 4000 कर दिया गया है। डिसकस आप मतलब है कि पहले की तुलना में अब आपको काम फायदा मिलेगा और अगर आप ज्यादा खर्च करते हैं तो इसका सीधा असर आपके सेविंग पर पड़ेगा। अब कैशबैक में पहले के तुलना में 20% की कमी कर दी गई है।
1 अप्रैल के बाद नया नियम लागू कर दिया जाएगा। 1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड कैशबैक आपको ज्यादा लाभदायक नहीं हो इसलिए आप कैशबैक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय नए नियम का ध्यान रखें।