Gold Silver Rate Update: 3 दिन में 5.50% चांदी सस्ती, सोने के दाम 2.50 फीसदी तक हुए कम, फिर शुरू हुई बड़ी गिरावट
Gold Price Update: लंबे समय बाद सोने और चांदी में लौटी चमक अब फिर फीकी पड़ने लगी है। तीन दिन में चांदी 5.50 फीसदी सस्ती हो गई और शनिवार को यह 1 लाख 57 हजार 700 रुपए प्रतिकिलो बिकी। जबकि तीन दिन पहले यह 1 लाख 66 हजार 900 रुपए प्रतिकिलो बिक रही थी। चांदी के साथ ही सोने की चमक भी फीकी पड़ने लगी है। सोना तीन दिन में 2.50 फीसदी सस्ता हुआ है।
तीन दिन पहले यह एक लाख सोने 28 हजार 900 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा था। वहीं अब यह एक लाख 25 हजार 700 रुपए प्रति बिक रहा है। वहीं जेवराती सोना एक लाख 15 हजार 142 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। रिकॉर्ड स्तर से सस्ते बिक रहे सोना और चांदी और चांदी रिकॉर्ड स्तर से सस्ते बिक रहे हैं। सोना पिछले महीने 1 लाख 33 हजार रुपए प्रति दस ग्राम बिक चुका है। वहीं चांदी 1 लाख 82,200 रुपए प्रति किलो बिक चुकी है। ये दोनों धातुओं के ऑल टाइम हाई भाव हैं।
तीन दिन में भाव में ऐसे आई गिरावट
सोने के भाव में आई गिरावट के गणित को समझे तो 13 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,28,900 रुपए और चांदी का भाव 1,66,900 रुपए था। वहीं 14 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव गिरावट के बाद 1,26,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव 1,60,600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए। इसके अलावा कल 15 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,25,700 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 1,57,700 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,27,190 रुपए प्रति के हिसाब से चल रहे हैं।