Silver Rate: चांदी की चमक हुई फीकी, 2.36 लाख रुपए प्रतिकिलो पर पहुंचे भाव
Silver Price Update: चांदी के भाव में गिरावट जारी है। मंगलवार को भाव में 9 हजार रुपए प्रतिकिलो की गिरावट आई और सराफा बाजार में चांदी 2 लाख 36 हजार रुपए प्रतिकिलो बिकी। हालांकि आज 18 फरवरी बुधवार को भी चांदी की कीमतों (Today silver rate) में मामूली सुधार जरूर देखने को मिला है। लेकिन इस महीने भाव में 27,600 रुपए प्रतिकिलो से अधिक की बड़ी गिरावट आई है। 2 फरवरी को भाव 2 लाख 63 हजार 600 रुपए प्रतिकिलो थे। वहीं चांदी अभी भी अपने सर्वोच्च भाव से नीचे बिक रही है। सराफा बाजार में चांदी पिछले महीने 3 लाख 85 हजार रुपए प्रतिकिलो बिकी थी। सराफा व्यापारियों के मुताबिक भाव में आगे ज्यादा मंदी की संभावना नहीं है। लेकिन गिरावट का यह दौर कुछ दिन और भी जारी रह सकता है।
अनावश्यक तेजी लगा ब्रेक
सराफा व्यापारी कीर्ति बड़जात्या ने बताया कि जो अनावश्यक तेजी थी वो थम सी गई है। वहीं अभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ उठापटक नहीं हो रही है। इससे भाव में मंदी है। वर्तमान में ज्यादा मंदी नहीं लग रही है। हालांकि चांदी की कीमतों को लेकर जो बबल बना था वह अब फूट चुका है, जिस वजह से चांदी के दाम दिन प्रतिदिन गिरावट के साथ काम होते जा रहे हैं।
इधर सोना भी हुआ सस्ता
चांदी के साथ ही सोना भी सस्ता हो रहा है। सोने के भाव (Gold rate update) में तीन हजार रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई और सोना एक लाख 55 हजार रुपए प्रति दस ग्राम बिका। जबकि एक दिन पहले सोमवार को भाव एक लाख 58 हजार रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं जेवराती सोना एक लाख 41 हजार 980 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। सराफा बाजार में सोना पिछले महीने एक लाख 83 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड भाव पर बिक चुका है।