Silver Rate: चांदी की कीमतें हुई धड़ाम, तीन दिन में हुई 16 हजार रुपए सस्ती
Gold Silver Rate: चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। बीते 3 दिनों की बात करें तो चांदी के दाम लगभग 16000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से कम हो गए हैं।चांदी के भाव में गिरावट का दौर जारी है। तीन दिन में चांदी 16 हजार रुपए प्रतिकिलो सस्ती हो गई है। 3 दिन पहले गुरुवार को सराफा बाजार में चांदी के भाव 2 लाख 71 हजार रुपए प्रतिकिलो थे। वहीं अब इसके भाव 2 लाख 55 हजार रुपए प्रतिकिलो पर पहुंच गए हैं।
चांदी के साथ सोना भी हुआ सस्ता
चांदी के साथ ही सोने के भाव (gold rate) में गिरावट हो रही। सोने के भाव में 1200 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई और सोना 1 लाख 53 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। वहीं जेवराती सोना एक लाख 40 हजार 148 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। सराफा व्यापारियों के मुताबिक सोने और चांदी में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से एक दिन तेजी आई थी। दोनों धातुओं के भाव (Gold silver rate) में ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं लग रही है। आने वाले दिनों में कीमतों में और भी नरमी देखने को मिल सकती है। (Today gold silver rate)
14 मई - 2.71 लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से।
15 मई -2.58 लाख 800 प्रति किलो के हिसाब से।
16 मई - 2.55 लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से।