Silver Price Hike: चांदी में आया 5900 रुपए का उछाल, 1.70 लाख रुपए प्रति किलो तक बिकी, देखिए ताजा रेट
Silver Rate Hike: चांदी के भाव में लगातार तेजी जारी है। शनिवार को 5900 रुपए की बढ़त के साथ भाव 1 लाख 70 हजार रुपए प्रति किलो पहुंच गए। चांदी में पिछले 8 दिन में 13,700 रुपए प्रति किलो की तेजी आई है। 21 नवंबर को चांदी के भाव 1 लाख 56 हजार 300 रुपए प्रति किलो थे। वहीं चांदी की तुलना में सोना कम महंगा हुआ है। शनिवार को सोना 1 हजार रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 1 लाख 27 हजार 900 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। जबकि एक दिन पहले भाव 1 लाख 26 हजार 900 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं जेवराती सोना 1 लाख 17 हजार 156 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। 8 दिन में सोने के भाव में 2000 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। 21 नवंबर को सोना 1 लाख 25 हजार 900 रुपए प्रति दस ग्राम बिका था।
इसलिए आई चांदी में तेजी
सराफा बाजार के प्रमुख व्यापारी विशाल डांगी ने बताया कि फेडरल रिजर्व बैंक रेट कट कर सकता है। इससे चांदी के भाव में तेजी आ रही है। इसके सपोर्ट में सोना भी महंगा हो रहा है। ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद से नॉन-यील्डिंग एसेट की डिमांड बढ़ गई। इससे चांदी के भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।
निवेशक फिर से सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदी बढ़ा रहे
अगले महीने होने वाली यूएस फेड मीटिंग में 25 बेसिस प्वाइंट की रेट कट की उम्मीद बढ़ने से सोने में तेज खरीद बनी हुई है। कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों के अनुसार फेड रेट कट की संभावना 87 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिसके कारण आज भी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों बाजारों में गोल्ड रेट अपट्रेंड में है। निवेशक फिर से सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदी बढ़ा रहे हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से भी सोने को सपोर्ट मिला है। डॉलर इंडेक्स नीचे आने पर विदेशी निवेशकों के लिए गोल्ड खरीदना आसान होता है, जिससे कीमतों में मजबूती आती है। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से जुड़ी राजनीतिक अनिश्चितता भी बाजार को गोल्ड की तरफ खींच रही है। जोखिम वाले माहौल में निवेशक सोने में सुरक्षा तलाशते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4210 डॉलर प्रति औंस व चांदी 5640 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 127600 एक दिन पूर्व 126700 आरटीजीएस 131000 सोना 22 कैरेट 116400 चांदी चौरसा 170000 एक दिन पूर्व 164000 आरटीजीएस में 173000 चांदी टंच 170300 रुपए। रतलाम | सोना 127900, जेवरात 117156, चांदी 170000 रुपए रहे।