{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Silver Rate: चांदी की कीमतें अचानक से हुई धड़ाम, देखिए आज गिरावट के साथ कितने पहुंच गए हैं दाम

सिल्वर के दामों में आज हुई बड़ी गिरावट के साथ चांदी के दाम घटकर 2.27 लाख प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को चांदी 2.33 लाख प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। चांदी और सोने की कीमतों में आज हुई बड़ी गिरावट के पीछे मुख्य कारण मुनाफा वसूली और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को माना जा रहा है।
 

Today Silver Rate: चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में चल रही उथल-पुथल के बीच चांदी की कीमतों में हुई अचानक गिरावट में सर्राफा कारोबारियों की चिंता की लकीरों को और भी बढ़ा दिया है। इंडिया बुलियन एम ज्वेलर्स एसोसिएशन के रिपोर्ट के अनुसार आज 19 अगस्त को चांदी की कीमतों में 5,772 रुपए प्रति किलो की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी के साथ आज 19 अगस्त को सोना भी सस्ता हो गया है। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स संगठन (IBJA) की रिपोर्ट के अनुसार सोने के दाम आज 1,196 रुपए प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट के साथ 1.53 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 

बड़ी गिरावट के साथ चांदी की कीमतें पहुंची 2.27 लाख प्रति किलो 

सिल्वर के दामों में आज हुई बड़ी गिरावट के साथ चांदी के दाम घटकर 2.27 लाख प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को चांदी 2.33 लाख प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। चांदी और सोने की कीमतों में आज हुई बड़ी गिरावट के पीछे मुख्य कारण मुनाफा वसूली और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को माना जा रहा है। इसके अलावा ईरान और अमेरिका के बीच पिछले कुछ महीनो से चल रहे संघर्ष के कारण भी सोने चांदी की कीमतें प्रभावित हुई हैं। इस वर्ष बीते 8 महीना में सोने चांदी की कीमत में आए उधर चुनाव की बात करें तो सोना जनवरी से अगस्त तक लगभग 20000 रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी की कीमतों में लगभग ₹3000 प्रति किलो के हिसाब से गिरावट देखने को मिली है।