Soybean: मॉडल भाव से 115 रुपए सस्ती बिक रही सोयाबीन, भावांतर के भाव 4235 तो मंडी के 4120 रुपए रहे
Soybean Rate: भावांतर के मॉडल भाव शुक्रवार को 4235 रुपए प्रति क्विंटल जारी हुए। वहीं अनाज मंडी के मॉडल भाव 4120 रुपए रहे। यानी भावांतर की तुलना में रतलाम मंडी में सोयाबीन 115 रुपए प्रति क्विंटल तक सस्ती बिक रही है। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि भावांतर के मॉडल भाव प्रदेश की मंडियों के भावों (soybean rate update) के औसत से तय होते हैं। कहीं भाव कम रहते हैं तो कहीं ज्यादा। इसी कारण अंतर दिखाई देता है। रतलाम मंडी में इस समय सोयाबीन के भाव कम हैं, इसलिए मॉडल भाव भी कम है।
मंडी में 3692 क्विंटल की आवक रही शुक्रवार को मंडी में 3692 क्विंटल सोयाबीन की आवक रही। सोयाबीन 3300 से 4580 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। वहीं मॉडल भाव 4,120 रुपए प्रति क्विंटल रहे। (Soybean mandi bhav)
मंडी प्रशासन की अपील: दस्तावेज लेकर आएं किसान
भावांतर योजना में सोयाबीन बेचने आने वाले किसानों से मंडी प्रशासन ने अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं। इसमें सोयाबीन पंजीयन (Soybean registration) की फोटोकॉपी, पंजीकृत कृषक के आधार कार्ड की फोटोकॉपी और पंजीयन में दर्ज बैंक खाते की पासबुक की फोटोकॉपी शामिल है। इनकी एक-एक प्रति मंडी प्रवेश द्वार पर जमा कर प्रवेश पर्ची प्राप्त करें।
हल्की क्वालिटी का माल आने से आई मंदी
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की मंडी इकाई के अध्यक्ष विमल जैन ने बताया कि भाव माल की क्वालिटी पर निर्भर करते हैं। इस समय हल्की क्वालिटी का माल आ रहा है, जिससे रतलाम मंडी (Ratlam Mandi) में भाव कमजोर हैं। अच्छी क्वालिटी आएगी तो भाव बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि भावांतर के भाव सभी राज्यों की मंडियों के औसत के आधार पर तय होते हैं। रतलाम मंडी में 3692 क्विंटल की आवक रही शुक्रवार को मंडी में 3692 क्विंटल सोयाबीन की आवक रही। सोयाबीन 3300 से 4580 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। वहीं मॉडल भाव 4,120 रुपए प्रति क्विंटल रहे। (Soybean rate update)