हरियाणा में गन्ने का भाव पहुंचेगा 600 रुपए प्रति क्विंटल, 15 से धान खरीद शुरू करने पर जोर
HARYANA NEWS : हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की अखिल भारतीय किसान सभा की जिला स्तरीय बैठक भगत सिंह भवन में जिला प्रधान जसबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई।
गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल
अधिक जानकारी के लिए बता दे की बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पर चर्चा करते हुए गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने और चान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग उठाई गई।
किसानों को खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी अनाज मंडियों में कंप्यूटराइज्ड कॉट लगाने की मांग भी की गई। बैठक में किसान नेताओं ने कहा कि मौजूदा समय में किसानों को फसल उत्पादन की बढ़ती लागत और महंगाई के कारण आर्थिक दवा का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गन्ने का उचित
सफाई कर्मचारियों और गेस्ट टीचर को मिला साथ
अध्यापकों के आंदोलन का समर्थन बैठक में प्रदेशभर में आंदोलन कर रहे नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन कर्मियों की मांगों का समर्थन किया गया। किसान सभा ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।
दूध की कीमतों में बढ़ोतरी
दूध के दाम में भी लागत और महंगाई के अनुरूप फेट के आधार पर 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की जानी चाहिए। बैठक में किसान नेताओं ने
एकजुटता दिखाई और उन्हें पक्का करने की मांग का समर्थन किया गया।
बैठक में जसपाल सिंह, सतपाल सेगा प्लाट, भगवान दास, सुरेंद्र सिंह पोलड़, कर्ण सिंह, बालू राम, चंद्र बालू, सतबीर सिंह, जयदेव सिंह, सतपाल किठाना, जयप्रकाश शास्त्री, नरेश कुमार रेहड़ा, महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार और जयपाल सिंह डांड सहित किसान सभा के अन्य नेता मौजूद रहे।